Home | cooperative | जयपुर | पैक्स-लेम्प्स कर्मियों की स्क्रींनिग प्रारम्भ पर जताया आभार

पैक्स-लेम्प्स कर्मियों की स्क्रींनिग प्रारम्भ पर जताया आभार

WhatsApp Image 2022 07 29 at 9.57.46 AM 300x225
Expressed gratitude for screening of Pacs-Lamps personnel – File Image

जयपुर । डिजिटल डेस्क I 29 जुलाई I प्रदेश में संचालित ग्राम सेवा सहकारी समितियों में कार्यरत व्यवस्थापक व सहायक व्यवस्थापकों की स्क्रीनिंग प्रक्रिया शुरु किए जाने पर राजस्थान सहकारी कर्मचारी संघ ने राजस्थान सरकार के सहकारिता मंत्री और इंटक प्रदेश अध्यक्ष का आभार व्यक्त करते हुए संघ के प्रातींय अध्यक्ष नंदलाल वैष्णव ने बताया कि जो मांगे विगत वर्षों से चली आ रही है उन मांगों में से एक मांग का निस्तारण करते हुए स्क्रीनिंग प्रक्रिया प्रारम्भ की जा रही है, जो प्रशंसनीय है। साथ ही, सहकारी कर्मियों की स्क्रीनिंग की मांग भी संघ लंबे समय से कर रहा था, जिस पर स्क्रीनिंग प्रक्रिया प्रारम्भ करने पर संघ के प्रदेश महामंत्री नंदाराम चौधरी, प्रदेश समन्वयक ओमप्रकाश रोज, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष महादेवसिंह ऐचरा, प्रदेश उपाध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा, प्रदेश संगठन मंत्री सत्यनारायण तिवारी, संभाग उपाध्यक्ष में भरतपुर से देवेन्द्र कुमार सैदावत, उदयपुर से मदन मैनारिया, कोटा से रामचन्द्र नागर वही, जिला अध्यक्ष में बांरा से संताराम कछवाहा, कोटा से विश्वनाथ मीणा, प्रतापगढ से सोमेश्वर त्रिवेदी, जालोर से हनुमानसिंह राजावत, सिरोही से सुरेन्द्रपालसिंह पंवार, सहित बूंदी जिला उपाध्यक्ष पुष्पराज लोधा, बांरा जिला संगठन मंत्री संदीप बामला व संगठन के प्रदेश मीडिया प्रभारी विजेन्द्र कुमार शर्मा ने सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना और श्रम कल्याण बोर्ड उपाध्यक्ष व इंटक प्रदेश अध्यक्ष जगदीशराज श्रीमाली का आभार जताया है।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!