Home | cooperative | जयपुर | रबी सीजन के फसली ऋण चुकाने की अवधि को बढ़ाया

रबी सीजन के फसली ऋण चुकाने की अवधि को बढ़ाया

loan bg 300x300
Demo Pic

जयपुर । डिजिटल डेस्क I 19 जुलाई I किसानों को रबी सीजन 2021-22 में वितरित फसली ऋण अदायगी की तारीख को 30 जून से बढ़ाकर 31 अगस्त 2022 कर दिया गया है। इस संबंध में सहकारिता विभाग ने आदेश जारी कर दिए हैं। गौरतलब है कि सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने फसल सीजन रबी 2021-22 के अल्पकालीन फसली ऋणों के भुगतान की अंतिम तिथि को 31 अगस्त तक बढ़ाने के निर्देश दिए थे। विभाग की ओर से जारी किए गए इन निर्देशों के मुताबिक रबी, 2021-22 में फसली ऋण चुकाने की अवधि को 2 माह बढ़ाकर 31 अगस्त 2022 अथवा रबी फसली ऋण लेने की तिथि से एक वर्ष, जो भी पहले हो, तक बढा दिया हैं । जिससे रबी फसली ऋण चुकाने वाले लाखों किसानों को फायदा मिलेगा।
उल्लेखनीय है कि राज्य में केन्द्रीय सहकारी बैंकों की ओर से ग्राम सेवा सहकारी समितियों के सदस्य काश्तकारों को अल्पकालीन फसली ऋण वितरित किए जाते हैं। किसानों को खरीफ सीजन में लिए गए फसली ऋण 31 मार्च तक तथा रबी सीजन में लिए गए ऋण 30 जून तक चुकाने होते हैं। किसानों के हित में लिए गए इस निर्णय से लाखों किसानों को शून्य प्रतिशत ब्याज दर पर फसली ऋण की सुविधा मिलती रहेगी।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!