Home राज्य किसानों को समय पर खाद बीज उपलब्ध करवाने के लिए कृषि एवं सहकारिता विभाग के अधिकारी सक्रिय रहकर कार्य करेंः- जिला कलक्टर

किसानों को समय पर खाद बीज उपलब्ध करवाने के लिए कृषि एवं सहकारिता विभाग के अधिकारी सक्रिय रहकर कार्य करेंः- जिला कलक्टर


दौसा, 15 जुलाई। जिला कलेक्टर कमर चौधरी ने कहा कि किसानों को समय पर खाद उपलब्ध करवाने के लिए कृषि विभाग एवं सहकारिता विभाग के अधिकारी सक्रिय रहकर कार्य करें। किसानों को समय पर खाद उपलब्ध करवाने में काताही बरतने वाले अधिकारी के खिलाफ आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। शुक्रवार को कलेक्टर कक्ष में आयोजित खाद उपलब्धता  संबंधित बैठक को संबोधित करते हुए जिला कलेक्टर ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि किसानों की आवश्यकता के अनुसार सभी अधिकारी अपने अपने क्षेत्र में खाद उपलब्ध करवाने वाले थोक विक्रेताओं व क्रय विक्रय सहकारी संस्थाओं से संपर्क कर डिमांड भिजवाने के साथ ही राशि जमा करवाने व यूरिया एवं डीएपी खाद खरीदने की व्यवस्था सुनिश्चित करावे ,ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े । उन्होंने उप रजिस्ट्रार सहकारी समितियों को निर्देश दिए कि जिले की सभी क्रय विक्रय सहकारी समितियां एवं ग्राम पंचायत मुख्यालय पर कार्यरत ग्राम सेवा सहकारी समितियां को अपने क्षेत्र की मांग के अनुसार यूरिया व डीएपी खाद खरीदने के लिए पाबंद करें ताकि किसानों को समय पर उनकी मांग के अनुसार खाद उपलब्ध कराया जा सके । जिला कलेक्टर ने केंद्रीय सहकारी बैंक के महाप्रबंधक तथा उपनिदेशक कृषि विस्तार को निर्देश  दिए कि जिले में खाद की समुचित व्यवस्था करवाने के लिए कार्य योजना तैयार कर प्रतिदिन की मांग एवं उपलब्धता की रिपोर्ट बनाकर प्रस्तुत करें तथा इन संस्थाओं को समय पर खाद उपलब्ध करवाने की भी व्यवस्था सुनिश्चित करें। बैठक में केंद्रीय सहकारी बैंक के महाप्रबंधक शिवदयाल मीणा, उपनिदेशक कृषि विस्तार शंकर लाल मीणा, सहायक निदेशक कृषि अनिल कुमार मीणा, उप रजिस्ट्रार सहकारी समितियां सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

प्रकाश वैष्णव 25 सालों से पत्रकारिता क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं । सर्वप्रथम साप्ताहिक समाचार पत्र जय सत्यपुर से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कर लोक सूचना एवं क्षेत्र का साथी समाचार पत्र में सेवा दी । उसके बाद पिछले कई सालों से मारवाड़ का मित्र हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र का संचालन निरंतर कर रहें हैं ।

error: Content is protected !!