Home | cooperative | राज्य | जिले में 3 पंचायत स्तरीय नंदीशाला का चयन

जिले में 3 पंचायत स्तरीय नंदीशाला का चयन

js020503 4512141 835x547 m 300x197
Demo Pic

जालोर 14 जुलाई। जिला गोपालन समिति के पदेन अध्यक्ष व जिला कलक्टर निशांत जैन की अध्यक्षता में जिले में पंचायत समिति स्तरीय नंदीशाला की स्थापना एवं नंदीशाला में आधारीभूत परिसंपतियों के निर्माण के लिए कार्यसंस्था के रूप में 3 पंचायत स्तरीय नंदीशाला का चयन किया गया।
पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. पूनाराम मेंशन ने बताया कि कार्यकारी संस्था का चयन करने के लिए ऑनलाइन निविदा प्रक्रिया के तहत निविदा शर्तों की पात्रतानुसार जिले में सांचौर व रानीवाड़ा के लिए श्री सत्यपुर गौसेवा मण्डर सांचौर तथा जालोर पंचायत समिति के लिए श्री खेतेश्वर गौशाला आश्रम खिरोडी का चयन किया गया हैं।
उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2022-23 के प्रथम चरण (माह अप्रेल, मई, जून व जुलाई) 120 दिवस की सहायता राशि के लिए जिला कलक्टर द्वारा जिले की समस्त गौशाला का भौतिक सत्यापन के आदेश जारी किये गये है जिसके तहत समस्त गौशाला प्रबंधकों को निर्देशित किया गया हैं कि वे 31 जुलाई, 2022 तक गौशालाओं के भौतिक सत्यापन संबंधित तहसीलदार एवं मनोनीत पशु चिकित्साधिकारी से करवाया जाना सुनिनिश्चित करें।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!