Home राज्य लोकपाल ने महात्मा गांधी नरेगा योजनान्तर्गत कार्यों का किया निरीक्षण

लोकपाल ने महात्मा गांधी नरेगा योजनान्तर्गत कार्यों का किया निरीक्षण

प्रगतिरत कार्यों का निरीक्षण करते लोकपाल ब्रजेश कुमार


जालोर 12 जुलाई। महात्मा गांधी नरेगा योजना के लोकपाल ब्रजेश कुमार ने महात्मा गांधी नरेगा योजनान्तर्गत जमीनी स्तर पर कार्य करने वाले कार्मिकों तथा श्रमिकों को सजग करने के उद्देश्य से प्रगतिरत कार्यों का निरीक्षण किया।
महात्मा गांधी नरेगा योजनान्तर्गत ग्राम पंचायत लेटा व सामतीपुरा में चल रहे कार्यों के निरीक्षण के दौरान कई अनियमितताएँ पाई गई। लोकपाल ने कार्यस्थल पर पर्याप्त सुविधाएँ, स्वच्छ पेयजल, छाया की व्यवस्था, प्राथमिक उपचार के लिए दवाईयों की व्यवस्था एवं 5 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए पालना की व्यवस्था करने के निर्देश प्रदान किए।
लोकपाल ने बताया कि नियोजित मेटो के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी साथ ही संबंधित ग्राम विकास अधिकारी, कनिष्ठ तकनीकी सहायक, कनिष्ठ सहायक व ग्राम रोजगार सहायक द्वारा नियमित रूप से निरीक्षण नहीं होने के कारण कार्यस्थल पर अनियमितता पाये जाने पर नोटिस जारी किये गये है और 20 जुलाई, 2022 तक संबंधित दोषी कार्मिकों को स्वयं उपस्थित होकर अपना प्रतिउत्तर देने के लिए निर्देशित किया गया हैं।

प्रकाश वैष्णव 25 सालों से पत्रकारिता क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं । सर्वप्रथम साप्ताहिक समाचार पत्र जय सत्यपुर से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कर लोक सूचना एवं क्षेत्र का साथी समाचार पत्र में सेवा दी । उसके बाद पिछले कई सालों से मारवाड़ का मित्र हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र का संचालन निरंतर कर रहें हैं ।

error: Content is protected !!