
जालोर । डिजिटल डेस्क I 8 जून I जिले की दी जालोर सैण्ट्रल को-ऑपरेटिव बैंक की चितलवाना शाखा के कार्य. ऋण पर्यवेक्षक कनकराज के गत दिनों व्यवस्थापक पद से सेवानिवृत्त होने पर चितलवाना शाखा में संचालित ग्राम सेवा सहकारी समितियों का पर्यवेक्षण कार्य सुचारु रुप से संपादित किए जाने के क्रम में बैंक प्रधान कार्यालय द्वारा जारी आदेश के मुताबिक सांचौर शाखा के कार्य. ऋण पर्यवेक्षक लक्ष्मणराम पुरोहित को चितलवाना शाखा में संचालित ईटादा, टांपी, रणोदर, केरिया, सूराचंद, भीमगुड़ा, सरवाना, हाडेचा, गूड़ाहेमा, जानवी ग्राम सेवा सहकारी समितियों के पर्यवेक्षण कार्य की जिम्मेदारी अग्रीम आदेशों तक दी है।
उल्लेखनीय हैं कि ग्राम सेवा सहकारी समिति चितलवाना के व्यवस्थापक पद से कनकराज के सेवानिवृत्ति के पश्चात इन सहकारी समितियों के पर्यवेक्षण का कार्य लक्ष्मणराम पुरोहित को सौपा गया है।


