Home | cooperative | जयपुर | काश्तकारों को मिलने वाली सहायता राशि सीधे उनके खाते में जमा होगी – कृृषि विपणन राज्य मंत्री

काश्तकारों को मिलने वाली सहायता राशि सीधे उनके खाते में जमा होगी – कृृषि विपणन राज्य मंत्री

  • ‘‘राजीव गांधी कृृषक साथी सहायता योजना‘‘ –
  • ऑन-लाईन पेमेन्ट का शुभारंभ –
63213 Image 571d9874 0ee5 4b48 9528 9b83ccc50330 300x200
जयपुर, 4 जुलाई। काश्तकारों को मिलने वाली सहायता राशि सीधे ही उनके खाते में जमा होने पर उनको कार्यालयों के चक्कर काटने से राहत मिलने लगेगी और कार्य में भी पारदर्शिता आएगीं यह बात कृृषि विपणन राज्य मंत्री श्री मुरारी लाल मीणा ने सोमवार को स्थानीय पंत कृृषि भवन में ‘‘राजीव गांधी कृृषक साथी सहायता योजना‘‘ के अन्तर्गत ऑन-लाईन पेमेन्ट का शुभारंभ करते हुए कही।
कृृषि विपणन राज्य मंत्री ने दौसा कृृषि उपज मण्डी समिति में आने वाले 8 किसान परिवारों को योजनान्तर्गत ऑन-लाईन सहायता राशि उनके खाते में ट्रान्सफर करवायी तथा लाभार्थी किसानों और उनके परिवार वालों से वीडियो कॉल के मार्फत बात भी की। दौसा निवासी श्रीमती पार्वती देवी ने बताया कि उनके पति रामविलास शर्मा की अक्टूबर, 2021 में मूंगफली के खेत में कार्य करते समय सर्पदंश से मुत्यु हो गई थी। कृृषि विपणन राज्य मंत्री ने श्रीमती पार्वती को अवगत कराया कि राजीव गांधी कृृषक साथी योजना के अन्तर्गत 2 लाख रूपये की राशि उनके खाते में ट्रान्सफर कर दी गई है।
कृृषि विभाग के प्रमुख शासन सचिव श्री दिनेश कुमार ने बताया कि कृषि विभाग की सभी योजनाओं के लिए आवेदन ऑन-लाईन लेने आरंभ हो चुके हैं और अब किसानों को मिलने वाली सहायता राशि को भी ऑन-लाईन करना आरंभ कर दिया गया है। उन्होेंने कहा कि ‘‘राज किसान साथी पोर्टल‘‘ पर आवेदन लिये जाते हैं जबकि ऑन-लाईन भुगतान ‘‘राज पेमेन्ट पोर्टल‘‘ पर किया जा रहा है। ऑन-लाईन सिस्टम लागू होने पर योजनाओं की मॉनिटरिंग और बेहतर ढं़ग से हो रही है।
इस अवसर पर कृृषि विपणन विभाग के निदेशक श्री सीताराम जाट ने बताया कि राजीव गांधी कृृषक साथी सहायता योजना के अन्तर्गत राज्य के कृृषकों एवं खेतीहर मजदूरों द्वारा कृृषि कार्य अथवा मण्ड़ी प्रांगण में विपणन कार्य करते समय दुर्घटना में मृृत्यु या अंग-भंग होने पर मण्ड़ी समितियों के द्वारा उन्हें आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।
कार्यक्रम में दौसा कृृषि उपज मण्ड़ी समिति की सचिव श्रीमती संतोष मीणा सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे। योजना के लाभार्थी वीडियो कॉल के माध्यम से कार्यक्रम में जुड़े।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!