Home राज्य जीएसएस अध्यक्ष के लिए 11 साल बाद फिर होंगे चुनाव, सहकारी समिति ने निकाली लॉटरी

जीएसएस अध्यक्ष के लिए 11 साल बाद फिर होंगे चुनाव, सहकारी समिति ने निकाली लॉटरी

जालोर। भूति जीएसएस में निकाली जा रही लॉटरी प्रक्रिया के दौरान लोग।

जालोर । डिजिटल डेस्क I 25 जून I जिले में संचालित भूति प्राथमिक कृषि ऋणदात्री सहकारी समिति में 11 साल बाद प्रस्तावित चुनाव को लेकर किसानों में फिर उम्मीद जगी है। प्रस्तावित चुनाव को लेकर आज समिति मुख्यालय में वार्ड गठन के पश्चात प्रस्तावित चुनाव प्रक्रिया के तहत आरक्षित पदों के लिए लॉटरी निकाली गई है। जिसमें वार्ड संख्या 2 महिला प्रथम वर्ग, वार्ड संख्या 3 एस सी, वार्ड संख्या 5 एसटी, व वार्ड संख्या 11 महिला द्वितिय वर्ग के लिए आरक्षित होने के पश्चात अन्य वार्डो पर सामान्य सीट रहेगी। सहकारी समिति व्यवस्थापक सुरेश कुमार चौधरी ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार सहकारी समिति कार्यालय में नियमानुसार लाटरी निकाली गई है। लॉटरी निकालते समय समिति के अध्यक्ष उदयसिंह देवड़ा, उपाध्यक्ष घीसाराम, गणपतसिंह, रामेश्वर सिंह, तखतसिंह, घेवरचंद, भेराराम, गणेशराम, भीखाराम, केशीबाई सहित सेल्समैन शंकरपुरी आदि किसान सदस्य मौजूद थे‌।

चुनाव से मिलेगा फायदा

किसानों का कहना है कि समितियों की जिम्मेदारी पिछले 11 साल से एक ही आदमी के पास है। अब चुनाव होने के बाद नए प्रतिनिधित्व को कमान मिलेगी। ऐसे में किसानों की हर समस्या पर सुनवाई होगी। साथ ही सहकारी समितियों से जुड़े काम होने में भी आसानी रहेगी।

12 वार्ड सदस्य चुनेंगे

प्रत्येक ग्राम सेवा सहकारी समिति में अधिकतम 12 वार्ड के लिए चुनाव होंगे। इनमें 1-1 वार्ड एससी-एसटी, 2 वार्ड महिला व अन्य वार्ड सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित किए गए है। 11 सदस्यों के लिए ऋणी व एक सदस्य के लिए अऋणी किसान मतदान कर सकेंगे।

प्रकाश वैष्णव 25 सालों से पत्रकारिता क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं । सर्वप्रथम साप्ताहिक समाचार पत्र जय सत्यपुर से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कर लोक सूचना एवं क्षेत्र का साथी समाचार पत्र में सेवा दी । उसके बाद पिछले कई सालों से मारवाड़ का मित्र हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र का संचालन निरंतर कर रहें हैं ।

error: Content is protected !!