जालोर I डिजिटल डेस्क I 22 जून । जिले में ग्राम सेवा सहकारी समितियों में सहकार जीवन सुरक्षा बीमा योजना की अनिवार्यता समाप्त कर और उसकी प्रीमियम राशि कम करने की मांग को लेकर सहकारिता से जुड़े सुत्रो ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर बताया हैं कि ग्राम सेवा सहकारी समितियों में किसान जब अपना ऋण लेता है तो सहकार जीवन सुरक्षा बीमा योजना के तहत उनका जबरन बीमा किया जा रहा है और उसकी प्रीमियम राशि भी अत्यधिक है। सुत्रो ने मुख्यमंत्री को भेजे गए पत्र में बताया है कि बीमा योजना की अनिवार्यता समाप्त कर इसको ऐच्छिक किया जाए और प्रीमियम राशि को भी कम किया जाये I
किसान की फसल एवं उनके जीवन को सुरक्षित रखने के लिए बीमा योजनाएं
केद्रींय सहकारी बैक के अधीन संचालित ग्राम सेवा सहकारी समितियो के माध्यम से 60 वर्ष से अधिक उम्र वाले कृषकों का जो सहकार जीवन सुरक्षा बीमा किया रहा है, उसमें तीगुना प्रीमियम राशि ली जा रहीं है। वही, पिछले वर्षो में तो सभी कृषकों से समान प्रीमियम राशि ली जाती थी । हालांकि किसान को अपनी जरूरत पर जमीन-हेक्टेयर के आधार पर सहकारी समिति द्वारा ऋण दिया जाता है। किसान को समिति से ऋण लेने के साथ-साथ कई प्रकार के बीमा कराने पड़ते हैं। जिससे किसान की फसल एवं उनके जीवन को सुरक्षित रखने के लिए बीमा योजनाएं संचालित हो रही है ।


