Home जालोर किसान परेशान, व्यवस्थापक चला रहा मनमानी

किसान परेशान, व्यवस्थापक चला रहा मनमानी

  • किसानों ने रजिस्ट्रार को पत्र लिखकर समिति मुख्यालय पर समयअवधि मे ऋण वितरण-वसुली कार्य करवाने की मांग की हैं ।
WhatsApp Image 2022 06 07 at 10.57.41 AM 300x187
कार्य दिवस में बन्द पड़ा लूर सहकारी समिति का कार्यालय भवन

जालोर । डिजिटल डेस्क I 7 जून I जिले के केन्द्रीय सहकारी बैंक की रामसीन शाखा के अंतर्गत संचालित लुर ग्राम सेवा सहकारी समिति से जुड़े किसानों ने रजिस्ट्रार सहकारी समितियो को पत्र भेजकर ऋण वितरण-वसुली कार्य समय अवधि मे समिति मुख्यालय पर करवाने की मांग की हैं ।
पत्र में किसानों ने बताया कि किसानों और व्यवस्थापक के मध्य इस तरह के विवाद हमेशा होते रहते हैं । व्यवस्थापक अपनी मनमर्जी का मालिक हैं । जिससे समिति से जुड़े ऋणी किसानों को परेशानी होती है. । किसानों ने पत्र के माध्यम से बताया कि एक तरफ तो गर्मी अपनी चरम सीमा पर हैं । और दूसरी ओर व्यवस्थापक मुख्यालय पर नहीं मिलने से दोहरी परेशानी झेलनी पङ रही । वही, मानसून भी आने की कगार पर हैं ऐसे मे किसानों को समय पर खरीफ सहकारी फसली ऋण उपलब्ध नहीं हुआ तो किसानों को खेती करने में समस्या उत्पन्न हो सकती हैं ।
जबकि दी जालोर सैण्ट्रल को-ऑपरेटिव बैंक की माने तो रामसीन शाखा की लूर सहकारी समिति ऋण वितरण में काफी कमजोर हैं । वही, लूर सहकारी समिति द्वारा 133 ऋणी सदस्यों को 30 लाख का ऋण वितरण किया गया है। जबकि इस साल खरीफ सीजन मे लूर सहकारी समिति को 1 करोड़ 70 लाख रुपए के ऋण वितरण का लक्ष्य आंवटित है। ऐसे में सभी किसानो को समय पर खरीफ सीजन के लिए ऋण मिल जाएगा, इसकी सिर्फ उम्मीद ही लगाई जा सकती है।

02 513 300x195
सहकारी समिति के ऋण वितरण की पुष्टि करते बैंक के अधिकारिक पत्र

उल्लेखनीय है कि अतिरिक्त रजिस्ट्रार बैकिंग ने इस संबंध मे परिपत्र जारी करते हुए बैंक के प्रबंध निदेशको को निर्देशित किया था कि समिति मुख्यालय का औचिक निरीक्षण कर निर्देशों की पालन में यह सुनिश्चित करे कि समिति मुख्यालय को कार्य दिवसों में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक खुला रखने के साथ ही, अगर व्यवस्थापक फील्ड पर हो तो समिति में कम से कम एक कार्मिक उपस्थित रहने के निर्देश परिपत्र के माध्यम से दिये गए हैं ।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!