Home जयपुर प्रबन्ध निदेशक राजफैड ने एमएसपी के चौमूं खरीद केन्द्र का निरीक्षण किया

प्रबन्ध निदेशक राजफैड ने एमएसपी के चौमूं खरीद केन्द्र का निरीक्षण किया

download 43 300x225
चौमूं खरीद केन्द्र निरीक्षण करते हुए प्रबन्ध निदेशक, राजफैड श्रीमती उर्मिला राजोरिया एवं राजफैड़ अधिकारी

जयपुर, 27 अप्रेल। प्रबन्ध निदेशक, राजफैड श्रीमती उर्मिला राजोरिया ने बुधवार को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर सरसों एवं चना खरीद के लिए बनाये गये चौमूं खरीद केन्द्र का राजफैड़ अधिकारियों के साथ विजिट किया। खरीद केन्द्र पर सभी आधारभूत व्यवस्थायें सूचारू रूप से बनाये रखने हेतु खरीद केन्द्र प्रभारी श्री अमरचंद सैनी को पाबन्द किया गया।
श्रीमती राजोरिया ने निर्देश दिये कि न्यूनतम समर्थन मूल्य योजनान्तर्गत खरीद निर्धारित गुणवत्ता मापदण्डों के अनुसार जारी रखी जाए तथा किसानों में जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से और अधिक बैनर लगाए।
प्रबन्ध निदेशक ने मौके पर चना विक्रय करने आए उपस्थित किसानों से वार्ता की एवं उन्हें खरीद केन्द्र की व्यवस्था के बारे में पूछा। उन्होंने किसानों से आग्रह किया कि वे न्यूनतम समर्थन मूल्य योजनान्तर्गत जिन्स विक्रय हेतु साफ-सुथरा जिन्स ही लाए, जिससे खरीद में कोई असुविधा न हो।
श्रीमती राजोरिया ने चौमूं खरीद क्रय केन्द्र विजिट के उपरांत समिति कार्यालय एवं गोदाम का भी निरीक्षण किया गया। मौके पर राजफैड़ पशुआहार भी उपलब्ध था। उन्होंने समिति व्यवस्थापक श्री सुरेश कुमार को राजफैड़ पशुआहार की बिक्री बढ़ाने में और अधिक सहयोग के लिए प्रेरित किया ताकि किसानों को अच्छी गुणवत्ता का पशुआहार प्राप्त हो सके।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!