Home | cooperative | जयपुर | समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीद के लिए किसानों के पंजीकरण में जन आधार की अनिवार्यता में शिथिलता

समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीद के लिए किसानों के पंजीकरण में जन आधार की अनिवार्यता में शिथिलता

99441174 2590505361208840 424417355246862336 o 300x146
जालौर जिले की मिंडावास जीएसएस खरीद केन्द्र – फाइल फोटो

जयपुर, 25 अप्रेल। राज्य सरकार ने समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीद के लिए किसानों के पंजीकरण में जन आधार कार्ड की अनिवार्यता में शिथिलता दी है। खाद्य सचिव श्री आशुतोष एटी पेडणेकर ने बताया कि आरएमएस 2022-23 में ऑनलाइन माध्यम से समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीद के लिए जारी दिशा निर्देशों में पंजीयन हेतु आवश्यक दस्तावेज पहचान के लिए कृषक के जन आधार कार्ड में पंजीकृत परिवार के एक या एक से अधिक सदस्यों (जिन के नाम गिरदावरी है) द्वारा भी पोर्टल पर पंजीकरण कराया जा सकता है। खाद्य सचिव ने बताया कि पंजीयन से पूर्व पंजीयनकर्ता जन आधार कार्ड में खाता संख्या, मोबाइल नम्बर आदि को अद्यतन किया जाना सुनिश्चित करेंगे।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!