Home | cooperative | जयपुर | श्री कानाराम ने कृषि आयुक्त का पदभार ग्रहण किया

श्री कानाराम ने कृषि आयुक्त का पदभार ग्रहण किया

9347636e81ec08aad1c02712eaa518d8 300x200
पंत कृषि भवन में कृषि आयुक्त का पदभार ग्रहण करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी श्री कानाराम

जयपुर, 18 अप्रेल । भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी श्री कानाराम ने सोमवार को यहां पंत कृषि भवन में कृषि आयुक्त का पदभार ग्रहण किया।
इस दौरान श्री कानाराम ने कहा कि मुख्यमंत्री की बजट घोषणाओं की त्वरित एवं प्रभावी क्रियान्विति के साथ खेती-किसानी से जुड़ी कल्याणकारी योजनाओं का काश्तकारों को समय पर फायदा पहुंचाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कृषि उत्पादन बढ़ाने के लिए खेती में नवाचारों को प्रोत्साहित किया जाएगा। उन्होंने किसानों को अनुदान योजनाओं का त्वरित और पारदर्शी लाभ देने के लिए ‘राज किसान साथी’ पोर्टल का बेहतर संचालन, काश्तकारों के लिए समय पर खाद-बीज की व्यवस्था, फसलों को कीट प्रकोप से बचाने के लिए उचित तकनीकी मदद और कीटनाशक उपलब्ध कराने और प्राकृतिक आपदाओं के दौरान फसल खराबे से होने वाले नुकसान की भरपाई के लिए समय पर बीमा योजना का क्लेम मुहैया कराने पर बल दिया।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!