Home राज्य सहकारिता आंदोलन से जुडे सुत्रो ने सीएम के नाम भेजा ज्ञापन

सहकारिता आंदोलन से जुडे सुत्रो ने सीएम के नाम भेजा ज्ञापन

WhatsApp Image 2022 04 08 at 8.12.45 AM 266x300
बीमा योजनान्तर्गत ऋण खाते से कटौती का संदेश – फाइल फोटो

जालोर । डिजिटल डेस्क । 8 अप्रैल । किसानों से बीमा के नाम पर की जा रही लूट के विरोध में सहकारिता आंदोलन से जुङे सुत्रो ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर बताया कि किसानों का एक वर्ष में दो से तीन बार बीमा किया गया है । जिसमें किसान से किसी प्रकार की सहमति नहीं ली गई । बीमा बैंक अपनी मर्जी से 500 से लेकर 5 हजार रुपए तक की बीमा राशि किसानों के नाम सहकारी बैंकों में लिखी गई । ज्ञापन में बताया गया है कि जिन किसानों ने अपना ऋण 31 मार्च 2022 तक चुकता कर दिया है, उन किसानों के खाते में चुकता रकम के भी ब्याज लगा दिया गया है। जिसको दुरुस्त कराया जाने की मांग करते हुए किसानों की मांग के अनुरूप बीमा को स्वैच्छिक किए जाने की मांग ज्ञापन के माध्यम से की गई हैं ।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!