Home | cooperative | बाड़मेर | सहकार जीवन सुरक्षा बीमा योजना क्रियान्विति के समाधान को लेकर ज्ञापन दिया

सहकार जीवन सुरक्षा बीमा योजना क्रियान्विति के समाधान को लेकर ज्ञापन दिया

02 496 300x231


बाड़मेर । डिजिटल डेस्क । 10 मार्च । जिले में संचालित ग्राम सेवा सहकारी समितियों (Village Service Co-operative Societies) से बिना ब्याज ऋण लेने वाले किसानों का सहकार जीवन सुरक्षा बीमा योजना (Sahakar Jeevan Suraksha Bima Yojana) की क्रियान्विति में आने वाली समस्याओं के समाधान को लेकर सहकारी समितियां व्यवस्थापक यूनियन बाड़मेर (Cooperative Societies Manager Union Barmer) जिला अध्यक्ष रायमलराम नेहरा, यूनियन महासचिव भंवराराम चौधरी की अगुवाई में बुधवार को दी बाड़मेर सैण्ट्रल को-ऑपरेटिव बैंक (The Barmer Central Co-Operative Bank) के प्रबंध निदेशक को सात सुत्री समस्या के समाधान को लेकर ज्ञापन दिया गया।
दिए गए ज्ञापन में बताया हैं कि 4 मार्च को शीर्ष बैंक (apex bank) और श्रीराम लाईफ ईन्श्योरेन्स कम्पनी के मध्य सहकार जीवन सुरक्षा बीमा योजना के तहत एग्रीमेंट हुआ । एग्रीमेंट के अनुसार बीमा प्रीमियम की राशी कम्पनी को 31 मार्च तक भुगतान करने के निर्देश दिए गए हैं । हालांकि जिले की ग्राम सेवा सहकारी समितियों में रबी-खरीफ ऋण वितरण (rabi-kharif loan disbursement) का कार्य पूर्ण होने पर ऋणी सदस्यों के डी.एम.आर. (DMR) में बीमा प्रीमियम की राशी चुकाने के योग्य राशी की सीमा समाप्त होने के साथ ही, डी.एम.आर. (DMR) से राशी आहरण की जा चुकी है। वहीं, उपरोक्त अवधी में कार्य निष्पादित किया जाना संभव नहीं परन्तु बहुत ही दुष्कर होने की बात ज्ञापन के माध्यम से रखते हुए यूनियन महासचिव ने बताया कि ऋणी सदस्यों से वसुली कर डी.एम.आर. (DMR) में बीमा प्रीमियम चुकाने योग्य समयावधि अनुसार संभव नहीं होने का हवाला देते हुए सहकार जीवन सुरक्षा बीमा योजना अंतर्गत बीमा प्रीमियम राशी प्रत्येक समिति को समान्तर ऋण के रुप में आकस्मिक तरलता की सुविधा दिए जाने की मांग की ।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!