Home राज्य कलक्टर ने जीवाणा अनार मंडी पहुँचकर किसानों व व्यापारियों से चर्चा की

कलक्टर ने जीवाणा अनार मंडी पहुँचकर किसानों व व्यापारियों से चर्चा की

जीवाणा स्थित अनार मण्डी की जानकारी लेते हुए जिला कलक्टर नम्रता वृष्णि 

जालोर 24 फरवरी। जिला कलक्टर नम्रता वृष्णि ने गुरूवार को जीवाणा स्थित अनार मण्डी पहुँची जहाँ उन्होंने अनार व्यापारियों एवं किसानों से चर्चा कर उनकी समस्याओं को जाना। 
कलक्टर वृष्णि ने अनार मण्डी जीवाणा की व्यवस्थाओं को देखा तथा उपस्थित अनार व्यवसायियों व कृषकों से मिलकर अनार की खेती, संग्रहण, रख-रखाव, विक्रय आदि प्रक्रियाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि बजट घोषणा के अनुरूप सायला में अनार कृषि मण्डी की स्थापना होने पर अनार उत्पाद के संबंध में किसानों के लिए प्रचुर संभावनाएँ बढ़ेगी साथ ही एग्रो टूरिज्म के रूप में क्षेत्र का विकास हो सकेगा। 
उन्हांने कृषकों के खेतों पर पहुँचकर किसानों से अनार खेती की नवाचार पद्धतियों के बारे में आवश्यक जानकारी ली एवं कृषि विभाग के अधिकारियों को किसानों की हरसंभव मदद के लिए तत्पर रहने की बात कही। उन्होंने कृषकों व व्यापारियों की वित्तीय लेनदेन के लिए बैंक सुविधा की मांग पर इसका शीघ्र निस्तारण करने का आश्वासन दिया। 
इस दौरान सायला उपखण्ड अधिकारी सुरजभान विश्नोई, कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक वी.आर.सोलंकी, उप निदेशक डॉ. आर.बी.सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। 

प्रकाश वैष्णव 25 सालों से पत्रकारिता क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं । सर्वप्रथम साप्ताहिक समाचार पत्र जय सत्यपुर से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कर लोक सूचना एवं क्षेत्र का साथी समाचार पत्र में सेवा दी । उसके बाद पिछले कई सालों से मारवाड़ का मित्र हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र का संचालन निरंतर कर रहें हैं ।

error: Content is protected !!