Home राज्य आदान अनुदान राशि वितरण, बैंक खाता जन आधार कार्ड से लिंक करवाना आवश्यक

आदान अनुदान राशि वितरण, बैंक खाता जन आधार कार्ड से लिंक करवाना आवश्यक

unnamed 300x300
demo pic

बाड़मेर, 11 फरवरी। आदान अनुदान राशि का भुगतान समय पर हो सके, इसके लिए प्रत्येक काश्तकार  का आधार कार्ड व बैंक खाता संख्या जन आधार कार्ड से लिंक करवाया जाना आवश्यक है।
तहसीलदार गडरारोड़ मीठालाल मीणा ने तहसील गडरारोड़ के समस्त काश्तकारों को सूचित किया है कि इस वर्ष खरीफ संवत् 2078 में तहसील के समस्त राजस्व ग्राम अकालग्रस्त है। सरकार की तरफ से वे समस्त काश्तकार जिनकी फसले खराब हुई है, को आदान-अनुदान राशि वितरीत की जानी है। उन्होने आदान अनुदान राशि का भुगतान समय पर हो सके इसके लिए सभी काश्तकारों को आधार कार्ड व बैंक खाता संख्या जन आधार कार्ड से लिंक करवाने, आधार नम्बर संबंधित हल्का पटवारी को सम्पर्क किये जाने पर उपलब्ध करवाने का अनुरोध किया है। उन्होने बताया कि काश्तकार आदान अनुदान की सूचियों के बारे में हल्का पटवारी से जानकारी प्राप्त कर सकता है। यदि काश्तकार निर्धारित समय तक राजस्व कार्मिक को वांछित दस्तावेज उपलब्घ नहीं करवाता है तो उसे आदान-अनुदान का भुगतान नहीं किया जा सकेगा। 

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!