Home राज्य ग्राम हरदापुरा के नवसृजन के संबंध में आपत्तियाँ आमंत्रित

ग्राम हरदापुरा के नवसृजन के संबंध में आपत्तियाँ आमंत्रित


जालोर 10 फरवरी। चितलवाना तहसील के मूल राजस्व ग्राम वरणवा में से नवीन राजस्व ग्राम हरदापुरा के नामकरण एवं नवसृजन के संबंध में 28 फरवरी, 2022 तक आपत्तियाँ आमंत्रित की गई हैं। 
जिला कलक्टर नम्रता वृष्णि ने बताया कि चितलवाना तहसीलदार (भू.अ.) द्वारा चितलवाना तहसील के मूल राजस्व ग्राम वरणवा में से नवीन राजस्व ग्राम हरदापुरा के सृजन के लिए प्रस्ताव प्राप्त हुआ है। यदि किसी व्यक्ति को इसके नामकरण अथवा नवसृजन के संबंध मेंं किसी प्रकार की कोई आपत्ति हो तो वह 28 फरवरी, 2022 तक जिला कलकटर कार्यालय (भू-अभिलेख) जालोर में पत्र के माध्यम से कार्यालय दिवसों में प्रस्तुत कर देवें तथा इसके पश्चात् प्राप्त होने वाली आपत्तियों पर कोई विचार नहीं किया जायेगा। 

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!