Home बाड़मेर बीसीसीबी बैंक में बड़ा फेरबदल, एक साथ 24 प्रबंधक और बैकिंग सहायक के तबादले

बीसीसीबी बैंक में बड़ा फेरबदल, एक साथ 24 प्रबंधक और बैकिंग सहायक के तबादले

बैंक ने वरिष्ठ प्रबंधक जगदीशचन्द जागरीवाल को बायतू शाखा में शाखा प्रबंधक लगाया हैं व मोहित सैनी को बालोतरा से धौरीमन्ना शाखा में शाखा प्रबंधक पद पर पदस्थापित किया हैं ।

बाड़मेर । डिजिटल डेस्क I 6 फ़रवरी I केंद्रीय सहकारी बैंक बाड़़मेर (Central Cooperative Bank Barmer) प्रबंधन ने मुख्यालय सहित अपनी विभिन्न शाखाओं में काम करने वाले प्रबंधक (Manager) एवं बैकिंग सहायक (banking assistant) के बड़ी संख्या में तबादले (transfers) किए हैं। केन्द्रीय सहकारी बैंक ने पदोन्नती के बाद प्रबंधक बनने और लंबे समय से लटके तबादलों की सूची आखिर जारी कर दी है, जिससे अनेकों लोगों को इधर से उधर किया गया है।

वरिष्ठ प्रबंधक से बैकिंग सहायक तक ट्रांसफर

बाड़मेर केंद्रीय सहकारी बैंक के एम.डी. की ओर से जारी तबादले आदेश में वरिष्ठ प्रबंधक (Senior Manager) से लेकर, बैकिंग सहायक (banking assistant) को इधर से उधर किया गया है। हालांकि जिले की सिवाना-समदड़ी शाखा में वर्षो से एक ही जगह पदस्थापित सहायक अधिशासी अधिकारी का स्थानातंरण अन्यत्र शाखा में नहीं होना जिले के सहकारिता आंदोलन से जुड़े लोगो में चर्चा का विषय बना हुआ हैं ।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!