Home जयपुर मुख्यमंत्री गुरूवार को देंगे बाड़मेर को बड़ी सौगात

मुख्यमंत्री गुरूवार को देंगे बाड़मेर को बड़ी सौगात

P 17 01 2022 1 300x225
विभिन्न विकास कार्यो का वर्चुअल करेंगे शिलान्यास/लोकार्पण

बाड़मेर, 17 जनवरी। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत की 20 जनवरी गुरूवार को दोपहर 12.30 बजे प्रस्तावित वी.सी. के जरिये बाड़मेर जिले को बड़ी सौगात मिलने वाली है। इस दौरान विभिन्न विकास कार्यो का शिलान्यास एवं वर्चुअल लोकार्पण होगा।
जिला कलक्टर लोक बंधु ने बताया कि प्रस्तावित कार्यो में जिला मुख्यालय पर मेडिकल कॉलेज बाड़मेर के पास बनने वाले नवीन हॉस्पीटल का शिलान्यास, भामाशाह पृथ्वीराजसिंह कोलू द्वारा 2 करोड़ की लागत से निर्मित राजकीय चिकित्सालय के अत्याधुनिक 20 बेडेड आईसीयू का लोकार्पण, शास्त्रीनगर रेलवे फाटक संख्या एलसी 327 के आरयूबी का शिलान्यास, बाडमेर शहर चौहटन रोड पर रेलवे फाटक संख्या एलसी 328 के आरओबी का शिलान्यास, उतरलाई जिप्सम हॉल्ट जालीपा-हरसाणी सड़क का सुदृढीकरण एवं विस्तारीकरण के कार्य का शुभारम्भ, राजकीय अभियांत्रिकी महाविद्यालय में अकादमिक भवन का लोकार्पण/प्रशासनिक भवन का शिलान्यास शामिल है। इसी तरह प्रस्तावित कार्यक्रम में सन् 2006 मंे बाढ़ पीड़ित 1150 परिवारों को निःशुल्क आवास पट्टों का वितरण किया जाएगा।
इन सभी कार्यो का सोमवार को जिला कलक्टर लोक बंधु ने जायजा लिया। जिला कलक्टर लोक बंधु एवं बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन ने प्रस्तावित शिलान्यास तथा लोकार्पण स्थलों का अवलोकन करके अधिकारियों को आवश्यक सभी तैयारियां समय पर पूर्ण करने निर्देश प्रदान किए। इस दौरान मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू, प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. बी.एल. मन्सूरिया समेत विभागीय अधिकारी मौजूद रहें।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!