Home जोधपुर सर्विस चार्जेज की राशी का आंवटन नहीं होने से रोष !

सर्विस चार्जेज की राशी का आंवटन नहीं होने से रोष !

scan03191 Page 11 267x300
कार्यालय रजिस्ट्रार सहकारी समितियां जयपुर द्वारा जारी आदेश

जोधपुर । डिजिटल डेस्क I 17 जनवरी I जिले में केन्द्रीय सहकारी बैंक (central co-operative bank) के अधीन संचालित ग्राम सेवा सहकारी समितियों में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) अंतर्गत फसल बीमा प्रीमियम राशी के विरुद्ध बैंक सर्विस चार्जेज की राशी का आंवटन नहीं होने से जिले की ग्राम सेवा सहकारी समितियां ( Village Service Co-operative Societies ) में उलझन बनी हुई है। वही, जिलो में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत केन्द्रीय सहकारी बैंक को बीमा कम्पनियों द्वारा फसल बीमा प्रीमियम राशी के विरुद्ध 4 प्रतिशत सर्विस चार्ज दिया जाता है। हालांकि विभागीय निर्देशानुसार 3 प्रतिशत सर्विस चार्ज पैक्स / लेम्प्स (Pacs/Lamps) को दिए जाने का प्रावधान होने के बावजुद जोधपुर जिले में पिछले वर्षो से सहकारी समितियों को सर्विस चार्ज की राशी नहीं मिलने से समितियों के संचालक बोर्ड और पैक्स कर्मियों में रोष हैं ।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!