
जालोर । डिजिटल डेस्क I 14 जनवरी I सहकारिता आंदोलन से जुड़े सुत्रो ने जालोर जिले सहित सांचौर विधानसभा क्षेत्र में सहकारिता विभाग के अंतर्गत ग्राम सेवा सहकारी समितियों के व्यवस्थापकों की भर्ती सहकारी भर्ती बोर्ड से अतिशीघ्र करने एवं पूर्व समय में नियुक्त किए गए पैक्स कर्मियों की शैक्षणिक योग्यता की जांच करने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम पत्र भेजा है। भेजे गए पत्र में बताया कि कार्यालय रजिस्ट्रार सहकारी समितियां जयपुर के आदेशों के उपरांत भी पैक्स/लेम्प्स की भर्ती में नियम कायदों को ताक पर रखा जा रहा है।
ये भी पढ़ें : Cooperative – सहकारिता विभाग के खण्डीय रजिस्ट्रार के तबादले की मांग
ये भी पढ़ें : Cooperative – अतिरिक्त चार्ज के सहारे चल रहीं है सहकारी समितियां
सुत्रो ने बताया कि ग्राम सेवा सहकारी समिति कृषि ऋणदात्री समितियां (जीएसएस) जहां बड़े पैमाने पर व्यवस्थापक एवं सहायक व्यवस्थापक कार्यरत है इनकी पुश्तैनी रुप से नियुक्ति , भर्ती संबंधी नियमों की पालना नहीं हुई है।
सुत्रो ने सहकारिता विभाग द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अनुरुप भर्ती नियम निर्धारित करते हुए सांचौर विधानसभा क्षेत्र की सहकारी समितियों में अतिशीघ्र योग्यताधारी वर्ग को उचित प्रतिनिधित्व देते हुए भर्ती किए जाने की मांग की है।


