Home राज्य पुशपालकों को किया गया सम्मानित

पुशपालकों को किया गया सम्मानित

जालोर जिले के सर्वश्रेष्ठ पशुपालकों को मिला सम्मान

जालोर 13 जनवरी। जिले में बुधवार को राजीव गांधी सभा भवन में पशुपालन सम्मान समारोह वर्ष 2021-22 का वर्चुअल आयोजन किया गया। समारोह में  जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी संजय कुमार वासु द्वारा चयनित पुशपालकों को पुरस्कार राशि के चैक एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. पूनाराम मेंशन ने बताया कि समारोह में जिला स्तर पर चितलवाना के मोहन सिंह, एवं कवला के हुकम सिंह प्रत्येक को 25 हजार रूपऐ का चैक व प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसी प्रकार पंचायत समिति स्तर पर पंचायत समिति जालोर से आनन्द सिंह देसु, आहोर से मगनलाल प्रजापत, सायला से प्रहलाद गर्ग, जसवंतपुरा से बंसती देवी, भीनमाल से मंगल सिंह, बागोडा से कलपेश रायचन्द विश्नोई, रानीवाडा से रमेश कुमार चौधरी, सरनाउ से दरगाराम, सांचौर से गजाराम तथा चितलवाना से गणपत लाल को 10 हजार रूपऐ का चैक व प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम को जयपुर से राज्य के कृषि एवं पशुपालन मंत्री लालचन्द कटारिया, गोविन्द सिंह डोटासरा व पशुपालन विभाग की प्रमुख शासन सचिव अजय आरूषि मलिक ने संबोधित किया।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!