Home राज्य वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने राज्यों के वित्त मंत्रियों के साथ बजट पूर्व परामर्श बैठक की अध्यक्षता की

वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने राज्यों के वित्त मंत्रियों के साथ बजट पूर्व परामर्श बैठक की अध्यक्षता की

PIB Delhi 30 DEC 2021 केंद्रीय वित्त और कॉरपोरेट कार्य मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय बजट 2022-23 के लिए राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों (विधानमंडल के साथ) के वित्त मंत्रियों के साथ बजट पूर्व परामर्श बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों (विधानमंडल के साथ) मुख्यमंत्रियों, उप-मुख्यमंत्रियों, वित्त मंत्रियों, मंत्रियों और केंद्र तथा राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया।

ये भी पढ़ें : Delhi : पाँच ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था के लक्ष्य को हासिल करने में सहकारिता मंत्रालय और सहकारिता आंदोलन की बहुत बड़ी भूमिका होगी

केंद्रीय वित्त सचिव ने विचार-विमर्श में सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया और इस विशेष परामर्श बैठक के महत्व के बारे में जानकारी दी। अधिकांश प्रतिभागियों ने केंद्रीय वित्त मंत्री को महामारी के सबसे खराब महीनों के दौरान अपने राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को वित्तीय रूप से समर्थन देने, ऋण लेने की सीमा बढ़ाने, राज्यों को बैक टू बैक ऋण प्रदान करने और पूंजीगत व्यय के लिए विशेष सहायता प्रदान करने के लिए धन्यवाद दिया। प्रतिभागियों ने बजट भाषण में शामिल करने के लिए केंद्रीय वित्त मंत्री को कई सुझाव भी दिए। वित्त मंत्री ने केंद्रीय बजट 2022-23 के लिए प्रतिभागियों को उनके विचार और सुझावों के लिए धन्यवाद दिया और प्रत्येक प्रस्ताव पर विचार करने का आश्वासन दिया।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!