Home राज्य गुरूवार को 7 स्थानों पर होगा शिविर का आयोजन

गुरूवार को 7 स्थानों पर होगा शिविर का आयोजन

जालोर 17 नवम्बर। जिले में प्रशासन गांवों के संग अभियान-2021 के तहत 18 नवम्बर, गुरूवार को 7 स्थानों पर शिविर आयोजित किये जायेंगे।
जिला कलक्टर नम्रता वृष्णि ने बताया कि अभियान के तहत 18 नवम्बर को जालेर पंचायत समिति की लेटा, आहोर पंचायत समिति की बिठुडा, सायला पं.स. की जालमपुरा, भीनमाल पं.स. की मोदरा, बागोड़ा पं.स. की जैसावास, रानीवाड़ा पं.स. की रानीवाड़ा खुर्द व चितलवाना पं.स. की झाब (मु.) जोधावास ग्राम पंचायत में शिविर आयोजित होगा जिसमें ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया जायेगा।
इसी प्रकार प्रशासन शहरों के संग अभियान के तहत गुरूवार को नगरपालिका भीनमाल के वार्ड सं. 26 के लिए नगरपालिका परिसर भीनमाल में तथा नगरपालिका सांचौर के वार्ड सं. 18 के लिए नगरपालिका कार्यालय सांचौर में शिविर आयोजित होगा।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!