जालोर 17 नवम्बर। राज्य के वन एवं पर्यावरण मंत्री सुखराम विश्नोई 21 नवम्बर तक जिले में प्रशासन गांवों के संग अभियान सहित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
निर्धारित कार्यक्रमानुसार राज्य के वन एवं पर्यावरण विभाग (स्वतंत्र प्रभार), खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति तथा उपभोक्ता मामले विभाग राज्य मंत्री सुखराम विश्नोई 18 नवम्बर, गुरूवार को प्रातः 11 बजे सांचौर से रवाना होकर दोपहर 12 बजे झाब (चितलवाना) पहुंचेंगे जहां वे प्रशासन गांवों के संग अभियान में सम्मिलित होंगे जहां से दोपहर 2 बजे रवाना होकर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों का दौरा करते हुए रात्रि 8 बजे सांचौर पहुंचेंगे जहां वे रात्रि विश्राम करेंगे। वे 19 नवम्बर, शुक्रवार को प्रातः 8 बजे सांचौर से रवाना होकर प्रातः 10 बजे भांडवपुर (सायला) पहुंचेंगे जहां वे जैन समाज के चातुर्मास समापन कार्यक्रम में भाग लेंगे तत्पश्चात् वहां से प्रातः 11 बजे रवाना होकर दोपहर 1 बजे धमाणा (सांचौर) पहुंचेंगे जहां वे प्रशासन गांवों के संग अभियान में सम्मिलित होंगे। धमाणा से दोपहर 3 बजे प्रस्थान कर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों का दौरा करते हुए रात्रि 8 बजे सांचौर पहुंचेंगे जहां वे रात्रि विश्राम करेंगे।
मंत्री विश्नोई 20 नवम्बर, शनिवार को प्रातः 10 बजे सांचौर से रवाना होकर प्रातः साढे दस बजे सिवाडा (चितलवाना) पहुंचेंगे जहां वे प्रशासन गांवों के संग अभियान में सम्मिलित होंगे। वहां से दोपहर 1 बजे रवाना होकर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों का दौरा करते हुए रात्रि 8 बजे सांचौर पहुंचेंगे। 21 नवम्बर को प्रातः 8 बजे सांचौर से रवाना होकर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों का दौरा करते हुए सायं 6 बजे सांचौर पहुंचेंगे। सायं 6.30 बजे सांचौर से पाली के लिए प्रस्थान करेंगे।


