Home | cooperative | राज्य | किसानों को रबी ऋण के लिए चुकाना होगा खरीफ ऋण

किसानों को रबी ऋण के लिए चुकाना होगा खरीफ ऋण

जालोर : 5 नवम्बर : डिजिटल डेस्क : जिले के चितलवाना पंचायत समिति की डूंगरी ग्राम सेवा सहकारी समिति से जुड़े किसानों को खरीफ फसली ऋण चुकाने पर ही रबी सीजन में फसली ऋण दिया जा रहा है। जो किसान ऐसा नहीं कर रहे हैं, उन्हें रबी ऋण नहीं दिया जा रहा है। साथ ही किसानों की साख सीमा के आधार पर फसली ऋण स्वीकृत किया जा रहा है। समिति के व्यवस्थापक लिखमाराम जाखड़ ने बताया कि रबी सीजन में ऋण के लिए 1031 किसानों ने पंजीयन करवाया हैं, फसली ऋण के लिए पंजीयन कराने वाले किसानों में से 485 किसानों को 1 करोड़ 47 लाख का रबी सीजन में फसली ऋण वितरण किया गया हैं, जिन्होंने खरीफ का ऋण समय पर चुका दिया हैं। ऐसे किसानों को बैंक की ओर से खरीफ की साख सीमा से 5 प्रतिशत बढ़ाकर बायोमीट्रिक सत्यापन करवाकर हाथों हाथ ऋण की राशि दी जा रही है। वहीं, दूठवा ग्राम सेवा सहकारी समिति के व्यवस्थापक भोमाराम विश्नोई ने बताया कि समिति में ऋण के लिए आवेदन करने वाले 932 किसानों में से 472 किसानों को 1 करोड़ 48 लाख का रबी सीजन में फसली ऋण वितरण के बाद अन्य किसानों को समयावधि पर ऋण उपलब्ध करवाया जा रहा हैं ।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!