Home राज्य सरकार की किसान हितैषी नीतियों, किसानों व वैज्ञानिकों की मेहनत का सुफल – श्री तोमर

सरकार की किसान हितैषी नीतियों, किसानों व वैज्ञानिकों की मेहनत का सुफल – श्री तोमर

बागवानी फसलों के क्षेत्र व उत्पादन का वर्ष 2020-21 का तीसरा अग्रिम अनुमान जारी

देश में रिकॉर्ड 331.05 मिलियन टन बागवानी उत्पादन

PIB Delhi 29 OCT 2021 केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने विभिन्न बागवानी फसलों के क्षेत्र व उत्पादन कावर्ष 2020-21 का तीसरा अग्रिम अनुमान जारी कर दिया हैं। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में सरकार की किसान हितैषी नीतियों, किसानों की अथक मेहनत व वैज्ञानिकों के अनुसंधान के कारण वर्ष 2020-21 में बागवानी उत्पादन रिकॉर्ड 331.05 मिलियन टन होने का अनुमान है, जिसमें 2019-20 की तुलना में 10.6मिलियन टन (3.3%) की वृद्धि परिलक्षित हो रही है।
बागवानी फसलों के क्षेत्र व उत्पादन के तीसरे अग्रिम अनुमान के अनुसार, वर्ष 2020-21 में फलों का उत्पादन 103 मिलियन टन होने का अनुमान है , जबकि वर्ष 2019-20 में 102.1 मिलियन टन का उत्पादन हुआ था। सब्जियों के उत्पादन में पिछले वर्ष के 188.3 मिलियन टन की तुलना में 197.2 मिलियन टन यानी 4.8% की वृद्धि होने का अनुमान है। वर्ष 2019-20 में प्राप्त 26.1 मिलियन टन की तुलना में प्याज का उत्पादन 26.8 मिलियन टन होने की सूचना है। 2020-21 में आलू का उत्पादन रिकॉर्ड 54.2 मिलियन टन होने का अनुमान है, जो कि वर्ष2019-20 की तुलना में 5.6 मिलियन टन अधिक है।
टमाटर का उत्पादन वर्ष 2019-20 में प्राप्त 20.6 मिलियन टन की तुलना में 21.1 मिलियन टन होने की सूचना है। सुगंधित और औषधीय फसलों में, वर्ष 2019-20 में 0.73 मिलियन टन से वर्ष 2020-21 में 0.78 मिलियन टन तक 6.2% की वृद्धि दर्ज की गई है। वृक्षारोपण फसलों का उत्पादन वर्ष 2019-20 में 16.1 मिलियन टन से बढ़कर वर्ष 2020-21 में 16.6 मिलियन टन हो गया है। मसालों का उत्पादन वर्ष 2019-20 में 10.1 मिलियन टन से 5.3% बढ़कर वर्ष 2020-21 में 10.7 मिलियन टन हो गया है।

कुल बागवानी

2019-20
(
अंतिम)

2020-21
(
तीसरा अग्रिम अनुमान)

क्षेत्रफल ( मिलियन हेक्टेयर में )

26.48

27.59

उत्पादन ( मिलियन टन में )

320.47

331.05

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!