Home राज्य सहकारी संस्थाओं के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दीपावली पर सौगात

सहकारी संस्थाओं के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दीपावली पर सौगात

बोनस में बढ़ोतरी के आदेश जारी

जयपुर 29, अक्टूबर। सहकारिता मंत्री श्री उदय लाल आंजना ने सहकारी संस्थाओं के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दीपावली की सौगात दी है। अब सहकारी संस्थाओं के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अधिकतम 12500 रुपये की राशि बोनस में देय होगी।
सहकारिता मंत्री ने बताया कि सहकारी संस्थाओं के कर्मचारियों की अधिकतम 11000 रुपये राशि के स्थान पर बोनस/एक्सग्रेशिया/उपहार के रूप में अधिकतम12500रु. राशि दी जाएगी।
रजिस्ट्रार, सहकारिता श्री मुक्तानंद अग्रवाल ने बताया कि विभाग ने अधिकतम बोनस 12500 रुपये दिए जाने के आदेश जारी कर दिए हैं। विभाग के इस निर्णय से कर्मचारियों का मनोबल बढ़ेगा और वे अधिक उत्साह से कार्य करेंगे।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!