Home सिरोही वृहत कृषि बहुउद्देशीय सहकारी समिति आमथला की वार्षिक आम सभा 29 को

वृहत कृषि बहुउद्देशीय सहकारी समिति आमथला की वार्षिक आम सभा 29 को

सिरोही । 16 अक्टूबर । डिजिटल डेस्क। आमथला वृहत कृषि बहुउद्देशीय सहकारी समिति की 11वीं आमसभा 29 अक्टुबर को सुबह 10 बजे समिति के प्रशासक की अध्यक्षता में होगी। समिति के व्यवस्थापक सुरजकुमार बंजारा ने बताया कि समिति के सभी सदस्यों को सूचित करते हुए आमसभा की सूचना प्रेषित कर दी गई है। वार्षिक आमसभा में गत आमसभा की कार्यवाही की पुष्टि, वार्षिक लेखों एवं बजट का अनुमोदन सहित विभिन्न किसान हित के विषयों पर चर्चा की जाएगी। उन्होंने बताया कि आमसभा में सहकारी समिति के सभी सदस्य भाग ले सकेंगे।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!