Home सिरोही बढ़ते एनपीए ने बिगाड़ी पैक्स/लेम्प्स की सेहत

बढ़ते एनपीए ने बिगाड़ी पैक्स/लेम्प्स की सेहत

सिरोही 16 अक्टूबर ! डिजिटल डेस्क। आदिवासी बाहुल्य सिरोही जिले में संचालित पैक्स/लेम्प्स एनपीए के जाल में फंसती जा रही हैं। साल दर साल इनके एनपीए में बढ़ोतरी हो रही है, जिस पर बैंक के मैनेजिंग डायरेक्टर ने भी अवधिपार ऋणों की वसूली निरतंर करने के निर्देश दिए हैं। सालों से चल रहे अवधिपार तथा एनपीए ऋणों की वसूली समय पर नहीं होने के चलते एनपीए में वर्गीकृत की गई कृष्णगंज, मनादर, पालड़ी, रेवदर सहकारी समितियों के व्यवस्थापकों को समिति स्तर पर एनपीए व अवधिपार ऋणी सदस्यों से ऋणों की वसूली कर समिति को एनपीए से बाहर लानें के निर्देश दिए गए हैं । दरअसल, एनपीए में वर्गीकृत समितियों में लाखों की राशी बकाया बताई जा रही हैं । जिनमें से कृष्णगंज समिति में 10.51, मनादर समिति में 11.89, पालड़ी समिति में 65.29 व रेवदर समिति में 63.44 का एनपीए बकाया चल रहा हैं । एनपीए के बकाया ऋणों की रिकवरी पर समिति व्यवस्थापक सहित संबंधित क्षेत्रीय स्टाफ को भी प्रबन्ध निदेशक द्वारा निर्देशित किया जाकर एनपीए के बकाया ऋणों एवं अवधिपार ऋणों की वसूली कर एनपीए में कमी लाने के लिए निरतंर मॉनिटरिंग करनें के आदेश जारी किए गए हैं ।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!