Home | cooperative | राज्य | प्रभारी मंत्री के जालोर जिले के दौरे का संशोधित कार्यक्रम

प्रभारी मंत्री के जालोर जिले के दौरे का संशोधित कार्यक्रम

जालोर 5 अक्टूबर। राज्य के खान एवं गोपालन विभाग मंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री प्रमोद जैन भाया संशोधित कार्यक्रमानुसार 6 अक्टूबर, बुधवार को जालोर जिले के दौरे पर रहेंगे।
प्राप्त संशोधित कार्यक्रमानुसार प्रभारी मंत्री प्रमोद जैन भाया 6 अक्टूबर, बुधवार को प्रातः 11 बजे नाकोडाजी से रवाना होकर जालोर पहुंचेंगे तथा दोपहर 12 बजे प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत जालोर पंचायत समिति की ओडवाडा ग्राम पंचायत में आयोजित शिविर एवं दोपहर 2.30 बजे प्रशासन शहरों के संग अभियान के तहत नगर परिषद जालोर में आयोजित शिविर का अवलोकन करेंगे। मंत्री भाया 3.30 बजे राष्ट्रपिता महात्मा गांधीजी की 150वीं जयंती पर आयोजित कार्यक्रम गोष्ठी व साहित्य वितरण कार्यक्रम में भाग लेंगे। तत्पश्चात् 6 बजे जालोर से बारां के लिए प्रस्थान करेंगे।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!