Home | cooperative | राज्य | अभियान में मृतक आश्रित को मिली 5 लाख की आर्थिक सहायता

अभियान में मृतक आश्रित को मिली 5 लाख की आर्थिक सहायता

जालोर 5 अक्टूबर। प्रशासन गांवों के संग अभियान-2021 के तहत मंगलवार को चितलवाना पंचायत समिति केरिया ग्राम पंचायत में आयोजित शिविर में विद्युत दुर्घटना में मृतक आश्रित को मुआवजा राशि 5 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान की गई।
हालीवाव निवासी श्रवण कुमार पुत्र भगाराम नाई की 10 जनवरी, 2018 को विद्युत दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। उक्त प्रकरण शिविर में प्रस्तुत होने पर विद्युत विभाग द्वारा मृतक के आश्रित भगाराम नाई को मुआवजा राशि 5 लाख रूपये का चैक प्रदान कर सहायता की गई। जिस पर मृतक परिवार ने राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व विद्युत विभाग को धन्यवाद देते हुए प्रशासन गांवों के संग अभियान की सराहना की।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!