Home राज्य वन एवं पर्यावरण मंत्री जालोर जिले के दौरे पर

वन एवं पर्यावरण मंत्री जालोर जिले के दौरे पर

जालोर 2 अक्टूबर। राज्य के वन एवं पर्यावरण मंत्री सुखराम विश्नोई जालोर जिले के दौरे पर रहेंगे।
प्राप्त कार्यक्रम के अनुसार राज्य के वन एवं पर्यावरण विभाग (स्वतंत्र प्रभार), खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग राज्य मंत्री सुखराम विश्नोई 3 अक्टूबर को प्रातः 10 बजे तिंवरी (जोधपुर) से रवाना होकर सायं 5 बजे फोगडवा (चितलवाना) पहुंचेंगे जहां वे सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेंगे वहां से सांय 6 बजे रवाना होकर रात्रि 7 बजे सांचौर पहुंचेंगे जहां वे रात्रि विश्राम करेंगे। वे 4 अक्टूबर को प्रातः 10 बजे सांचौर से रवाना होकर प्रातः 10.30 बजे डबाल पहुंचेंगे जहां वे प्रशासन गांवों के संग अभियान में सम्मिलित होंगे। राज्य मंत्री 5 अक्टूबर को प्रातः 10 बजे सांचौर से आमलियाना (बाड़मेर) के लिए प्रस्थान करेंगे।
राज्य मंत्री 7 अक्टूबर को हरसाणी (बाड़मेर) से दोपहर 3 बजे प्रस्थान कर सायं 6.30 बजे सांचौर पहुंचेंगे जहां वे रात्रि विश्राम सांचौर करेंगे। वे 8 अक्टूबर को प्रातः 10 बजे सांचौर से रवाना होकर प्रातः 10.30 बजे डबाल (सांचौर) पहुंचेंगे जहां वे प्रशासन गांवों के संग अभियान में सम्मिलित होंगे तत्पश्चात् प्रातः 11.30 बजे डबाल से रवाना होकर सांचौर पहुंचेंगे जहां वे रात्रि विश्राम करेंगे। वे 9 अक्टूबर को प्रातः 10 बजे सांचौर से रवाना होकर प्रातः 10.30 बजे हाडेचा (चितलवाना) पहुंचेंगे जहां वे प्रशासन गांवों के संग अभियान में सम्मिलित होंगे।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!