Home राज्य भाजयुमो बागरा के नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष श्रवणसिंह राजपुरोहित के बागरा आगमन पर भव्य स्वागत

भाजयुमो बागरा के नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष श्रवणसिंह राजपुरोहित के बागरा आगमन पर भव्य स्वागत

जालोर 12 सितम्बर 2021 (बगसिंह राजपुरोहित) ! डिजिटल डेस्क ! जिले के निकटवर्ती बागरा के भाजयुमो बागरा मंडल के नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष-अधिवक्ता श्रवणसिंह राजपुरोहित भेटाला के अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार जालोर के बागरा में आगमन पर रविवार को बागरा के बस स्टैण्ड पर महावीर प्लाजा में स्थित भाजपा कार्यालय में भाजपा के पदाधिकारियो, पार्टी कार्यकर्ताओ, समर्थको एवं ग्रामीणो ने साफा, माल्यार्पण व पार्टी के दुपट्टे पहनाकर भव्य स्वागत कर उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ दी ।
इस दौरान भाजपा ग्रामीण मंडल बागरा के अध्यक्ष जवानमल सुथार, महामंत्री जोगसिंह दीगांव, भाजयुमो जिलामंत्री जितेन्द्रकुमार घाँची, मिडिया प्रभारी बगसिंह राजपुरोहित बागरा, भाजपा कार्यकर्ता वागसिंह राजपुरोहित, कालुराम घाँची, नारायणसिंह बादनवाडी, केसरसिह राजपुरोहित , तरुणसिंह राजपुरोहित आदि पार्टी कार्यकर्ता, उनके समर्थक एवं ग्रामीण मौजुद थे।

प्रकाश वैष्णव 25 सालों से पत्रकारिता क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं । सर्वप्रथम साप्ताहिक समाचार पत्र जय सत्यपुर से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कर लोक सूचना एवं क्षेत्र का साथी समाचार पत्र में सेवा दी । उसके बाद पिछले कई सालों से मारवाड़ का मित्र हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र का संचालन निरंतर कर रहें हैं ।

error: Content is protected !!