Home | cooperative | राज्य | दो दिवस में उर्वरक विक्रेताओं को पीओएस अपडेट करने के निर्देश

दो दिवस में उर्वरक विक्रेताओं को पीओएस अपडेट करने के निर्देश

जालोर 19 अगस्त। कृषि विभाग के उप निदेशक ने जिले के सभी उर्वरक विक्रेताओं के निर्देशित किया हैं कि वे आगामी दो दिवस में पीओएस मशीन के विक्रय के अनुसार स्टॉक का मिलान (पीओएस अपडेट) कर लें अन्यथा जिले में उर्वरकों की बाधित आपूर्ति के लिए संबंधित विक्रेताओं के विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी।
कृषि विभाग के उप निदेशक डॉ.आर.बी.सिंह ने बताया कि खरीफ आदान व्यवस्था की समीक्षा बैठक में यह प्रकरण सामने आया है कि उर्वरकों के पीओएस वास्तविक एवं उपलब्ध स्टॉक में काफी बड़ा अंतर है। इस अंतर के कारण जिले में डीएपी उर्वरक की वास्तविक उपलब्धता कम होने के बावजूद पीओएस स्टॉक अधिक प्रदर्शित हो रहे है। जिले को यूरिया, डीएपी का आवंटन पोस मशीन के विक्रय के आधार पर किया जाता है। जिले के लाइसेंसधारी उर्वरक विक्रेताओं द्वारा पीओएस पर वास्तविक विक्रय अपडेटेट नहीं है।
उन्होंने जिले के सभी उर्वरक विक्रेताओं को निर्देशित किया हैं कि वे आगामी दो दिवस में पीओएस मशीन के विक्रय के अनुसार स्टॉक का मिलान कर लें अन्यथा जिले में उर्वरकों की बाधित आपूर्ति के लिए संबंधित विक्रेताओं को जिम्मेदार ठहराते हुए उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 के तहत कानूनी एवं विधिक कार्यवाही अमल में लाई जावेगी। साथ ही विक्रेता पीओएस अपडेट की सूचना (विक्रय व शेष स्टॉक) अविलम्ब कृषि विभाग को भिजवाना सुनिश्चित करें। 

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!