Home | cooperative | राज्य | खरीफ फसल कटाई प्रयोग प्रशिक्षण 24 अगस्त से

खरीफ फसल कटाई प्रयोग प्रशिक्षण 24 अगस्त से

जालोर 19 जनवरी। जिले में खरीफ फसल कटाई प्रयोग प्रशिक्षण 24 से 31 अगस्त तक  निर्धारित कार्यक्रमानुसार जालोर, आहोर, भीनमाल, रानीवाड़ा व सांचौर में आयोजित किए जाएंगे।   
भू.अभिलेख के प्रभारी अधिकारी ने बताया कि राज्य के कृषि विभाग द्वारा खरीफ 2021 से रबी 2022 के लिए जारी अधिसूचना अनुसार प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की क्रियान्विति के लिए जिले में खरीफ वर्ष 2021-22 में पटवार/तहसील स्तरीय प्रयोग सम्पादित करवाने के लिए फसल कटाई प्रयोग प्रशिक्षण निर्धारित कार्यक्रमानुसार आयोजित किए जाएंगे। निर्धारित कार्यक्रम के तहत 24 अगस्त को जालोर व सायला तहसील क्षेत्र का प्रशिक्षण जालोर उपखण्ड मुख्यालय पर, 25 अगस्त को आहोर तहसील का प्रशिक्षण आहोर उपखण्ड मुख्यालय पर, भीनमाल व बागोड़ा तहसील क्षेत्र का प्रशिक्षण 26 अगस्त को भीनमाल उपखण्ड मुख्यालय पर, 27 अगस्त को रानीवाड़ा व जसवंतपुरा तहसील का प्रशिक्षण रानीवाड़ा उपखण्ड मुख्यालय तथा सांचौर व चितलवाना तहसील क्षेत्र का प्रशिक्षण 31 अगस्त को सांचौर में प्रातः 11 बजे से आयोजित किया जाएगा। 
उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण में जिले के सभी तहसीलदार, नायब तहसीलदार, ऑफिस कानूनगों, भू-अभिलेख निरीक्षक, सम्बन्धित कृषि विभाग के अधिकारी, सहायक कृषि अधिकारी व कृषि पर्यवेक्षक एवं पंचायत समिति के प्रगति प्रसार अधिकारी तथा उपखण्ड में कार्यरत सांख्यिकी सेवा के कर्मचारी अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे। संबंधित तहसीलदार प्रशिक्षण के लिए राज्य सरकार के निर्देशानुसार सोशल डिस्टेंसिंग इत्यादि की अनुपालना सुनिश्चित करेंगे।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!