Home | cooperative | राज्य | बालोत बने रानीवाड़ा सरस डेयरी के चेयरमैन

बालोत बने रानीवाड़ा सरस डेयरी के चेयरमैन

जालोर 19 अगस्त 2021 ! रानीवाड़ा स्थित जालौर-सिरोही जिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड जसमूल डेयरी के सर्वसम्मति से निर्विरोध तरीके से चुनाव संपन्न हुए । जिसमे जसमूल डेयरी में जोगसिंह बालोत को निर्विरोध चेयरमैन निर्वाचित घोषित किया गया है । जोगसिंह बालोत पूर्व में भी रानीवाड़ा डेयरी के चेयरमैन रह चुके हैं तथा उनके पिताजी जगतसिंह बालोत भी चेयरमैन रह चुके हैं । पिछले कार्यकाल में उन्होंने आरसीडीएफ के चेयरमैन का पद निर्विरोध भी हासिल किया था । डेयरी की सियासत के धुरंधर बालोत के चेयरमैन बनने पर उनके समर्थकों द्वारा माला व साफा पहनाकर स्वागत किया गया । निर्वाचन अधिकारी रामसुख चोधरी ने बताया कि रानीवाड़ा जसमूल डेयरी के लिए अध्यक्ष पद हेतु आवेदन पत्र जमा हुए थे । जिस में नामांकन पत्रों की जांच में त्रुटि पाए जाने पर एक आवेदन पत्र खारिज हो गया । इसके बाद एक फॉर्म ही रहने से जोगसिंह बालोत निर्विरोध अध्यक्ष हेतु चुने गए ।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!