Home जयपुर सहकार भवन में रजिस्ट्रार ने किया ध्वजारोहण

सहकार भवन में रजिस्ट्रार ने किया ध्वजारोहण

जयपुर, 15 अगस्त । सहकारी समितियों के रजिस्ट्रार श्री मुक्तानंद अग्रवाल ने रविवार को स्वाधीनता दिवस के अवसर पर प्रातः 8.00 बजे नेहरु सहकार भवन पर ध्वजारोहण किया।
इस अवसर पर भगवान महावीर चाइल्ड वैलफेयर ट्रस्ट के बच्चों ने बांसुरी के माध्यम से राष्ट्रगान, हम होंगे कामयाब…. तथा सारे जहाँ से अच्छा…… गीत का गायन किया। रजिस्ट्रार ने बच्चों को पुरस्कार एवं मिठाई वितरित कर प्रोत्साहित किया।
इस मौके पर सहकारिता विभाग, राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय सहकारी संस्थाओं के अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित थे। इस मौके पर सभी को मिष्ठान वितरित किया गया।

प्रकाश वैष्णव 25 सालों से पत्रकारिता क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं । सर्वप्रथम साप्ताहिक समाचार पत्र जय सत्यपुर से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कर लोक सूचना एवं क्षेत्र का साथी समाचार पत्र में सेवा दी । उसके बाद पिछले कई सालों से मारवाड़ का मित्र हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र का संचालन निरंतर कर रहें हैं ।

error: Content is protected !!