Home राज्य जिला कलक्टर ने उर्वरक क्रेश कोर्स प्रशिक्षण का किया अवलोकन

जिला कलक्टर ने उर्वरक क्रेश कोर्स प्रशिक्षण का किया अवलोकन

जालोर 14 अगस्त। जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि शनिवार को कृषि अनुसंधान केन्द्र पर चल रहे जिले के सहकारी समितियों के व्यवस्थापकों के 15 दिवसीय उर्वरक क्रेश कोर्स प्रशिक्षण पर पहुंची। उन्होंने वहां मौजूद प्रतिभागियों से कृषि में उर्वरकों के संतुलित प्रयोग करने व इसे कृषकों तक पहुंचाने के बारे में चर्चा की। उनके साथ जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी संजय वासु भी उपस्थित रहे। जिला कलेक्टर वृष्णि ने केन्द्र पर संचालित नर्सरी यूनिट, बकरी पालन इकाई, अनुसंधान व बीज उत्पादन गतिविधियों के बारे में जानकारी प्राप्त की। दी जालोर सेन्ट्रल कॉपरेटिव बैंक के मैनेजिंग डायरेक्टर के के मीणा ने जालौर जिले के सभी व्यवस्थापकों के लिए इस उर्वरक क्रेश कोर्स की महŸा के बारे में बताया। केन्द्र के क्षेत्रीय निदेशक अनुसंधान डॉ राजूलाल भारद्वाज ने केन्द्र पर संचालित प्रशिक्षण व विभिन्न गतिविधियों व इकाइयों के बारे में अवगत कराया। इस दौरान सायला विकास अधिकारी लक्ष्मणसिंह सांदू, डॉ आसूसिंह, डॉ नेमाराम उपस्थित थे

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!