Home बाड़मेर कमल चौधरी सी एच ए एसोसिएशन के निर्विरोध जिलाध्यक्ष निर्वाचित

कमल चौधरी सी एच ए एसोसिएशन के निर्विरोध जिलाध्यक्ष निर्वाचित

बाड़मेर 13 अगस्त 2021 । अस्थाई कार्य समिति के जिला अध्यक्ष किशोर मिर्धा ने बताया कि पिछले दिनों पहले जिला कार्यकारिणी की जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई थी, जिसमें जिला अध्यक्ष के नाम पर सहमति नहीं बन पाई थी, जिसको लेकर शुक्रवार दोपहर स्थानीय महावीर पार्क में साधारण बैठक आयोजित की गई । इस बैठक में सर्व सहमति बनाकर कमल चौधरी को जिला अध्यक्ष, किशन सिंह राजपुरोहित को कार्याध्यक्ष, इंद्रपाल डाबी को महासचिव तथा हुकमाराम गोदारा को जिला प्रवक्ता के रूप में नियुक्त किया गया । नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष कमल चौधरी ने स्वास्थ्य सहायकों को संबोधित करते हुए कहा कि मेरी प्राथमिकता में स्वास्थ्य सहायकों की समस्याओं का निराकरण तथा संगठन की एकजुटता रहेगी । इस दौरान दिनेश कुमार, सुखदेव परिहार, कमल, जसवंत सिंह जय सिंह चुली, महेश सोनी उपस्थित रहे ।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!