Home जयपुर मुख्यमंत्री का महत्वपूर्ण निर्णय, पटवारियों को देय अतिरिक्त भत्तों में 50 प्रतिशत बढ़ोतरी

मुख्यमंत्री का महत्वपूर्ण निर्णय, पटवारियों को देय अतिरिक्त भत्तों में 50 प्रतिशत बढ़ोतरी

जयपुर, 11 अगस्त। राज्य सरकार ने पटवारियों को मासिक वेतन के अतिरिक्त देय भत्तों में वृद्धि करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने पटवारियों को उनके बहुआयामी कार्यों के लिए देय विशेष भत्ते और अन्य पटवारी के पद का अतिरिक्त कार्य करने के लिए देय अतिरिक्त कार्य भत्ते की राशि में 50 प्रतिशत बढ़ोतरी के प्रस्ताव का अनुमोदन कर दिया है। 
प्रस्ताव के अनुसार, पटवारी कैडर के लिए बहुआयामी भत्ते (हार्ड ड्यूटी अलाउंस) की राशि 1500 रूपए प्रतिमाह से बढ़ाकर 2250 रूपए प्रतिमाह तथा अतिरिक्त कार्य भत्ता राशि 2500 रूपए प्रतिमाह से बढ़ाकर 3750 रूपए प्रतिमाह की जाएगी। श्री गहलोत के इस निर्णय से राजस्व विभाग के इन कार्मिकों की लंबित मांग पूरी होगी और वे राजस्व कार्यों के निष्पादन में अधिक उत्साह और मनोयोग के साथ काम करेंगे। 

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!