Home राज्य सूक्ष्म सिंचाई के तहत अनुदान के लिए राजकिसान पोर्टल पर आवेदनों को ऑनलाइन करवाने के लिए 11 अगस्त को जीवाणा में लगेगा कैंप

सूक्ष्म सिंचाई के तहत अनुदान के लिए राजकिसान पोर्टल पर आवेदनों को ऑनलाइन करवाने के लिए 11 अगस्त को जीवाणा में लगेगा कैंप

जालोर 5 अगस्त। प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना में सूक्ष्म सिंचाई के तहत राजकिसान साथी पोर्टल पर कृषकों से ऑनलाइन आवेदन करवाने के लिए 11 अगस्त, बुधवार को प्रातः 11 बजे बायोसा का मंदिर जीवाणा में कैंप का आयोजन किया जायेगा। 
उद्यान विभाग के सहायक निदेशक ने बताया कि उद्यान विभाग द्वारा प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजनान्तर्गत सूक्ष्म सिंचाई के तहत फव्वारा, मिनी फव्वारा एवं ड्रिप सिंचाई अपनाने वाले सामान्य श्रेणी के कृषकों को 50 प्रतिशत तथा सीमांत व लघु श्रेणी के कृषकों को 70 प्रतिशत का अनुदान उपलब्ध करवाया जा रहा है। योजना के तहत किसी भी सिंचाई पद्धति का लाभ प्राप्त करने वाले इच्छुक आवेदकों के आवेदन ऑनलाइन करवाने के लिए 11 अगस्त को प्रातः 11 बजे बायोसा का मंदिर जीवाणा में कैंप आयोजित किया जायेगा। कैंप में उपस्थित होने वाले समस्त आवेदकों के आवेदन राजकिसान साथी पोर्टल पर उसी दिन ई-मित्र के माध्यम से ऑनलाइन करवाये जायेंगे। 
 उन्होंने बताया कि जिले के समस्त डीलर (विक्रेता) जो इस योजना से संबंध रखते है वे इच्छुक कृषकों के साथ मय समस्त आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित तिथि को नियत समय पर बायोसा का मंदिर जीवाणा कैंप में उपस्थित होवें ताकि मौके पर ई-मित्र के माध्यम से आवेदनों को राजकिसान साथी पोर्टल पर ऑनलाइन किया जा सकें। 

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!