Home | cooperative | राज्य | प्रधानमंत्री फसल बीमा के लिए कृषक प्रीमियम काटने की अंतिम तिथि 31 जुलाई

प्रधानमंत्री फसल बीमा के लिए कृषक प्रीमियम काटने की अंतिम तिथि 31 जुलाई

जालोर 26 जुलाई। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनान्तर्गत विभिन्न बैंकों व जन सेवा केन्द्रों द्वारा कृषकों की फसलों का बीमा करने के लिए कृषक प्रीमियम काटने की अंतिम तिथि 31 जुलाई, 2021 निर्धारित है। कृषि विभाग के उप निदेशक डॉ.आर.बी. सिंह ने बताया कि जो किसान अपनी बीमित फसल में परिवर्तन करवाना चाहते है वे 29 जुलाई 2021 तक इस संबंध में अपने बैंकों को सूचित कर सकेंगे। कृषक 29 जुलाई से पूर्व ही बैंकों को सूचित करें। उन्होंने किसानों से अपील की है कि वे फसल बीमा कराने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2021 से पूर्व ही अपनी फसलों का बीमा करावें जिससे अंतिम समय में कोई त्रुटि न हो और न ही फसल बीमा के लाभ से वंचित हो सकें। उन्होंने बताया कि किसानों के खातों से 31 जुलाई 2021 तक बैंकों द्वारा कृषक प्रीमियम काटा जायेगा किन्तु बैंकों द्वारा राष्ट्रीय फसल बीमा पोर्टल पर 15 अगस्त 2021 तक किसानों की फसल पॉलिसियां सृजित की जा सकेंगी।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!