Home राज्य जालोर पंचायत समिति की साधारण सभा की बैठक गुरूवार को

जालोर पंचायत समिति की साधारण सभा की बैठक गुरूवार को

जालोर 12 जुलाई। पंचायत समिति जालोर की साधारण सभा की बैठक प्रधान नारायणसिंह राजपुरोहित की अध्यक्षता में 15 जुलाई, गुरूवार को पंचायत समिति जालोर के सभा भवन में आयोजित की जायेगी।
पंचायत समिति जालोर के विकास अधिकारी ने बताया कि बैठक में पेयजल व विद्युत आपूर्ति, चिकित्सा विभाग एवं मौसमी बीमारियों पर चर्चा, सार्वजनिक निर्माण विभाग, कृषि योजनाओं, शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास, महात्मा गांधी नरेगा योजना एवं विभागीय योजनाओं सहित अन्य बिन्दुओं पर चर्चा की जायेगी।

प्रकाश वैष्णव 25 सालों से पत्रकारिता क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं । सर्वप्रथम साप्ताहिक समाचार पत्र जय सत्यपुर से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कर लोक सूचना एवं क्षेत्र का साथी समाचार पत्र में सेवा दी । उसके बाद पिछले कई सालों से मारवाड़ का मित्र हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र का संचालन निरंतर कर रहें हैं ।

error: Content is protected !!