Home | cooperative | राज्य | रिक्त उचित मूल्य दुकानों के आवंटन के लिए साक्षात्कार का कार्यक्रम निर्धारित

रिक्त उचित मूल्य दुकानों के आवंटन के लिए साक्षात्कार का कार्यक्रम निर्धारित

जालोर 6 जुलाई। जिले में रिक्त उचित मूल्य दुकानों के आवंटन के लिए 15 से 20 जुलाई तक आवेदनकर्ताओं के साक्षात्कार के लिए तहसील स्तरीय उचित मूल्य दुकान सलाहकार समिति की बैठकों का आयोजन किया जायेगा। 
जिला रसद अधिकारी लल्लूराम मीणा ने बताया कि खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के निर्देशानुसार पूर्व में जारी विज्ञप्ति के अनुसार जिले में रिक्त उचित मूल्य दुकानों के आवंटन के लिए आवेदन करने वाले आवेदकों के साक्षात्कार के लिए 15 से 20 जुलाई तक तहसील स्तरीय उचित मूल्य दुकान सलाहकार समिति की बैठकों का आयोजन किया जायेगा। निर्धारित कार्यक्रमानुसार 15 जुलाई (गुरूवार) को जालोर तहसील क्षेत्र के मायलावास, आकोली व सुमेरगढ ग्राम के प्रातः 10 बजे से एवं भीनमाल तहसील के भीनमाल शहर व दांतीवास ग्राम के लिए दोपहर 2 बजे से, 16 जुलाई (शुक्रवार) को बागोड़ा तहसील के कोडी ध्वेचा, बाली, नया  चैनपुरा, छजाला, नई मोरसीम व नवापुरा ध्वेचा ग्राम के लिए प्रातः 10 बजे से, 19 जुलाई (सोमवार) को आहोर तहसील के आईपुरा, पीपरला की ढाणी, मीठडी, रूडमल की ढाणी, थांवला, अजीतपुरा, सांडन व भंवरानी ग्राम के लिए प्रातः 10 बजे से तथा 20 जुलाई (मंगलवार) को आहोर तहसील के सनवाडा, किशनगढ, बिछावाडी, भाद्राजून व कोराणा ग्राम के लिए प्रातः 10 बजे से जिला रसद कार्यालय जालोर में प्राप्त आवेदनों के आवेदकों के साक्षात्कार के लिए तहसील स्तरीय बैठकों का आयोजन किया जायेगा। 
उन्होंने बताया कि उक्त तिथियों में संबंधित ग्रामों के लिए आवेदनकर्ता अपने मूल दस्तावेज सहित जिला रसद कार्यालय जालोर में उपस्थित होना सुनिश्चित करें। 

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!