Home | cooperative | जयपुर | अपेक्स बैंक के प्रबंध निदेशक को किया एपीओ

अपेक्स बैंक के प्रबंध निदेशक को किया एपीओ

भरतपुर एवं डूंगरपुर सीसीबी के प्रबंध निदेशकों को किया निलंबित

जयपुर, 6 जुलाई। राज्य सरकार ने एक आदेश जारी कर अपेक्स बैंक के प्रबंध निदेशक एम.पी.यादव को अग्रिम आदेशों तक आदेशों की प्रतीक्षा में रखा गया है। एम.पी. यादव आदेशों की प्रतीक्षा अवधि में अपनी उपस्थिति रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां प्रधान कार्यालय जयपुर में देंगे। 
इसी प्रकार अलग-अलग आदेश जारी कर केन्द्रीय सहकारी बैंक डूंगरपुर के प्रबंध निदेशक प्रहलाद राय आमेरिया तथा केन्द्रीय सहकारी बैंक भरतपुर के प्रबंध निदेशक रामप्रसाद मीणा को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। दोनों का निलंबन काल में मुख्यालय रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां प्रधान कार्यालय जयपुर होगा।
 

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!