Home | cooperative | जयपुर | कृषि मंत्री ने आदानों की अनाधिकृत राशि वसूलने पर सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए

कृषि मंत्री ने आदानों की अनाधिकृत राशि वसूलने पर सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए

जयपुर, 24 जून। कृषि मंत्री श्री लालचंद कटारिया ने अधिकारियों को किसानों से बायो फर्टिलाइजर्स, बायो एजेंट्स एवं सूक्ष्म पोषक तत्व किट की अनाधिकृत राशि वसूलने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।
कृषि मंत्री श्री कटारिया ने बताया कि इस वर्ष की बजट घोषणा के अनुसार राज्य के एक लाख काश्तकारों को निःशुल्क बायो फर्टिलाइजर्स एवं बायो एजेंट्स उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इसी प्रकार एक लाख किसानों को सूक्ष्म पोषक तत्व किट 90 फीसदी सब्सिडी पर मुहैया कराए जा रहे हैं। इन आदानों का वितरण संबंधित केवीएसएस एवं जीएसएस के माध्यम से करवाया जा रहा है। श्री कटारिया ने अधिकारियों को किसानों से किसी प्रकार की अनाधिकृत राशि नहीं वसूलना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि कहीं से भी किसान से अनाधिकृत वसूली की शिकायत मिलती है तो संबंधित वितरक संस्था के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करें। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता सहन नहीं की जाएगी।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!