Home सिरोही जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने की अगवानी राज्यपाल श्री कलराज मिश्र माउंट आबू पहुंचे

जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने की अगवानी राज्यपाल श्री कलराज मिश्र माउंट आबू पहुंचे

सिरोही, 22 जून। राज्यपाल श्री कलराज मिश्र मंगलवार को ग्रीष्मकालीन प्रवास के लिए माउंट आबू पहुंचे। यहां वह एक सप्ताह राजभवन में प्रवास करेंगे। माउंट आबू पहुंचने पर राज्यपाल का जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने भाव भरा स्वागत करते हुए अगवानी की।
राज्यपाल श्री मिश्र दोपहर विमान से आबूरोड हवाई पट्टी पर पहुंचे। यहां पर सिरोही-शिवगंज विधायक संयम लोढ़ा, पिंडवाड़ा-आबू विधायक समाराम गरासिया, रेवदर विधायक जगसीराम कोली, अध्यक्ष नगरपालिका आबूरोड मगनदान चारण, जोधपुर के संभागीय आयुक्त डॉ. राजेश शर्मा, पुलिस आयुक्त  जोस मोहन, जिला कलक्टर भगवती प्रसाद, पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने उनकी अगवानी की।
राज्यपाल ने बाद में अधिकारियों से औपचारिक बातचीत में कोरोना की स्थिति और बचाव के लिए किये जा रहे उपायों के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने कोरोना से बचाव के लिए प्रभावी प्रयास किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने आम जन से भी अपील की है कि मास्क आवश्यक रूप से पहनें, दूरी बनाए रखें तथा स्वच्छता नियमों की पालना करें। उन्होंने निर्धारित आयु पात्रता के अंतर्गत सभी को वेक्सिनेशन जरूर कराने का भी आह्वान किया।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!