Home | नागौर | डीएपी की किल्लत से जल्द मिलेगी किसानों को राहत

डीएपी की किल्लत से जल्द मिलेगी किसानों को राहत

नागौर, 21 जून। जिला कलक्टर डाॅ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने सोमवार को मूण्डवा व रोल ग्राम सेवा सहकारी समितियों तथा नागौर क्रय विक्रय सहकारी समिति का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान रोल समिति एवं नागौर केविएसएस में डाॅ. सोनी ने किसानों से वार्ता की। जिसमें किसानों ने जिला कलक्टर से डीएपी की किल्लत दूर करने हेतु निवेदन किया। जिस पर डाॅ. सोनी ने मौके पर ही इफको एवं कृभको के क्षैत्रीय अधिकारियों को नागौर में डीएपी की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु बैठक आयोजित की। बैठक में इफको के क्षैत्रीय अधिकारी लालाराम चैधरी ने बताया कि बुधवार से जिले की ग्राम सेवा सहकारी समितियों एवं केविएसएस को लगभग 1500 मेट्रिक टन डीएपी का वितरण किया जायेगा। इससे पर्वू डाॅ. सोनी के प्रयासों से कृभको से जायल, निमोद, खोजास, डिकावा, तोषीणा, बागोट, ग्राम सेवा सहकारी समितियेां एवं परबतसर, नागौर, गच्छीपुरा, खींवसर केविएसएस को 500 मैट्रिक टन डीएपी की आपूर्ति सुनिश्चित करवाई गई। बैठक में उप रजिस्ट्रार सहकारी समितियां के जयपाल गोदारा, अधिशाषी अधिकारी सीसीबी गंगाराम गोदारा, इफको के क्षैत्रीय अधिकारी लालाराम चैधरी तथा कृभको के क्षैत्रीय अधिकारी राकेश कुमार उपस्थित हुए।

परिचय : प्रकाश वैष्णव एक सहकारी चिंतक, विश्लेषक, स्तंभकार और पत्रकार हैं।
​पत्रकारिता अनुभव: वे पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
​करियर की शुरुआत: उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सबसे पहले साप्ताहिक समाचार पत्र ‘जय सत्यपुर’ से की थी।
​अन्य सेवाएँ: इसके बाद उन्होंने ‘लोक सूचना’ एवं ‘क्षेत्र का साथी’ समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाएँ दीं।
​वर्तमान दायित्व: वर्तमान में वे सहकारी आंदोलन को समर्पित प्रमुख हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र ‘मारवाड़ का मित्र’ और ‘MKM MEDIA’ समूह वेब पोर्टल के चीफ एडिटर के रूप में निरंतर संचालन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!